जामुन के फायदे और नुकसान

 





             जामुन गर्मियों का फल है और यह बरसात के समय पर आता है इसका रंग काला और बैगनी देखने को मिलता है यह बहुत ही छोटा फल है लेकिन यह बहुत ही पोषक तत्वों से भरा हुआ है गर्मियों के दिनों में शरीर के लिए कई ऐसे पोषक तत्व की जरूरत होती है जो हम जामुन से प्राप्त कर सकते हैं तो चलिए जानते हैं जामुन के बारे में जामुन बेहद छोटा होता है पर यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है इसमें कई ऐसे औषधीय गुण हैं जो कई बीमारी को ठीक करने में सक्षम है, इसका स्वाद मीठा होता है और ये रसीला फल है, यह अलग-अलग नामों से जाना जाता है , इसे ब्लैकबेरी, ब्लैक प्लम, जावा प्लम, जामुन, के नाम से जाना जाता है। जामुन खाने को लेकर लोगों के अंदर बहुत अलग अलग तरीके की बातें हैं कुछ लोगों का कहना हैं कि जामुन खाने से पेट में दर्द हो जाता है कुछ लोगों का कहना हैं जामुन खाने से पेट की समस्या दूर हो जाती है, अब सही क्या है ये हम इस ब्लॉग के जरिए जानेंगे आखिर जामुन खाने से क्या फायदे और नुकसान होते हैं और कैसे ? 

जामुन के फायदे -

जामुन पुराने काल से औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता रहा है इसको आयुर्वेद में एक अपनी अलग जगह शामिल है।

जामुन का फल तो उसी के रूप में प्रयोग किया जाता ही है साथ में इसकी गुठली इसके पत्ते भी औषधि के रूप में इस्तेमाल किए जाते हैं।

जामुन से हम बहुत सारी बीमारियों को कंट्रोल कर सकते हैं, या फिर पूरी तरह से खत्म भी कर सकते हैं लेकिन इसका सही इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है।

जामुन जितना छोटा फल है उससे कहीं गुना ज्यादा उसने औषधि गुण शामिल है।

जामुन की तासीर ठंडी होती हैं जो गर्मियों के दिनों में काफी लाभकारी होता है ।


 जामुन खाने के फायदे -

👉 हीमोग्लोबिन की समस्या को ठीक करता है।
👉 डायबिटीज को कंट्रोल करने में काफी सहायक होता है।
👉 दिल को स्वस्थ रखने में इसकी अच्छी भूमिका है।
👉 त्वचा की समस्या को दूर करता है।
👉 वजन कम करने में सहायक।
👉 संक्रमण को रोकता है।
👉 आंखों के लिए फायदेमंद होता है।
👉 गर्भावस्था में फायदेमंद।
👉 बालों के लिए फायदेमंद।
👉 हड्डियों को रखें मजबूत
👉 किडनी को स्वस्थ रखने में मददगार।
👉 पाचन शक्ति को बेहतर करता है।
👉 बेहतर ब्लड सर्कुलेशन रखने में मददगार।
👉 शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है।
👉 ओरल हेल्थ में मददगार।



 हीमोग्लोबिन की समस्या को दूर करता है -

जामुन में विटामिन सी और आयरन अच्छी मात्रा में होता है, जो आपके शरीर में खून की कमी को दूर करता है। जामुन में मौजूद आयरन ब्लड प्यूरीफायर का काम करता है शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ने से ऑक्सीजन स्तर अच्छा होता है। जामुन खाने से शरीर में खून की कमी नहीं हो पाती है इसका प्रभाव हमारे शरीर पर देखने को अच्छा मिलता है, स्वस्थ रखने में जामुन  काफी मदद करता है।


डायबिटीज कंट्रोल करने में काफी सहायक -

जामुन डायबिटीज में काफी सहायक होती है, जामुन में कैलोरी की मात्रा कम होती है इसलिए मधुमेह जैसी बीमारी का सामना कर रहे लोगों के लिए इसका सेवन करना सुरक्षित माना जाता है मधुमेहग्रस्त लोगों को अपने शुगर के कारण फलों का सेवन सीमित करने की सलाह दी जाती है, हालांकि आप डायबिटीज के लिए जामुन के फल का सेवन आसानी से कर सकते हैं इस फल में एंटी डायबिटिक गुण है, यह शुगर लेवल को कंट्रोल करता है, इन्सुलिन सेंसटिविटी बढ़ाता है इसके अलावा इसके बीच में जंबोलना इंग्रेडिएंट है जो antibiotic है। शुगर में बार बर पेशाब आना और साथ ही ज्यादा प्यास लगने की समस्या बहुत आम होती है आप अपनी ब्लड शुगर और ग्लाइकोसुरिया को कम करने के लिए जामुन की छाल, बीज और पत्तियों के अर्क का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि मधुमेह के रोगी अपनी शुगर के लेवल को नियंत्रण करने के लिए रोजाना जामुन खा सकते हैं, इसके बीजों से बने पाउडर को टाइप 2 मधुमेह इंसुलिन लेने वाले और जो इंसुलिन नहीं लेते हैं दोनों के लिए लाभदायक हो सकता है, जामुन में लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है जो आपके ब्लड शुगर लेवल को सामान्य रखता है। जामुन के फल के अलावा जामुन के पेड़ की छाल और पत्तिया भी डायबिटीज के इलाज में उपयोगी होती हैं।


दिल को स्वस्थ रखने में इसकी अच्छी भूमिका होती है -

जामुन एंटीऑक्सीडेंट और पोटेशियम जैसे मिनरल्स से भरा होता है, ये न्यूट्रिएंट्स आपके दिल को स्वस्थ रखने और हृदय रोग को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं हाई ब्लड प्रेशर दिल से जुड़ी कई बीमारियां और हार्ट स्ट्रोक जैसी समस्याओं के खतरे को दूर रखने में जामुन का फल फायदेमंद होता है, जामुन आर्टरीज़ को भी स्वस्थ रखता है, इसलिए जामुन दिल को स्वस्थ रखने के लिए खाना सेहतमंद है।


त्वचा की समस्या को दूर करता है -

जामुन खाने के फायदे बहुत हैं त्वचा के लिए जामुन बहुत हेल्दी होता है, जामुन में कसैले गुण भी होते हैं जो त्वचा की हेल्थ के लिए बहुत लाभदायक होते हैं, यह आपकी त्वचा को पिंपल, झुर्रियां, मुहासे और दाग धब्बों से बचाता है, इसके अलावा जामुन में विटामिन सी भी  पाया जाता है जिसमें एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं जो त्वचा को नरम बनाने और इसके स्वास्थ्य में सुधार करने में सहायक होते हैं, अगर आपकी त्वचा ऑयली है तो आपको जामुन का सेवन करना चाहिए जामुन से से त्वचा फ्रेश रहेगी।


वजन कम करने में सहायक -

जामुन फाइबर से भरपूर होता है और इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है, इसमें विटामिन सी, आयरन, फास्फोरस, मैग्नीशियम और फोलिक एसिड भी पाया जाता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मददगार होता हैं, यही कारण है कि जामुन वजन घटाने के लिए एक बेहतरीन फल माना जाता है, इसके अलावा फाइबर से भरपूर फल होने की वजह से जामुन पाचन के लिए भी बहुत बेहतर होता है, यही नहीं जामुन शरीर में वाटर रिटेंशन को भी कम करता है।


संक्रमण को रोकता है -

जामुन में एंटी बैक्टीरियल, एंटी इनफेक्टिव और एंटी मलेरियल गुण होते हैं। यह आपको संक्रमण से बचने में मदद करता है। जामुन का फल मेलिक एसिड, गैलिक एसिड, टैनिन, आक्सालिक एसिड और बेटुलिनिक एसिड जैसे एसिड्स से भरा होता है यही एसिड की प्रॉपर्टी शरीर में इन्फेक्शन होने से बचाती है।


गर्भावस्था में फायदेमंद -

जामुन खाने के फायदे गर्भावस्था में भी होते हैं  जब आप गर्भवती होतीं हैं तो प्रसव की पूर्व देखभाल बहुत जरूरी और बहुत महत्वपूर्ण होती है, जामुन में कुछ ऐसे खाद्य- पदार्थ शामिल हैं जो न केवल मां के लिए वल्कि बच्चे के लिए भी सहायक होते हैं हम आपको गर्भावस्था में जामुन से होने वाले लाभ के बारे में कुछ साझा करते हैं।
जामुन में एंटी ऑक्सीडेंट, विटामिन सी, आयरन, कैलशियम और पोटेशियम से भरपूर होता है, और विटामिन आपकी हड्डियों को मजबूत करते हैं, और आपकी इम्यूनिटी को बढ़ने में मदद करते हैं गर्भवती होने पर आपको डायरीया या अल्सर की समस्या हो सकती है। जामुन इर्रिटेबल बॉवेल सिंड्रोम से निपटने मैं आपकी मदद कर सकता है, जामुन इन सभी लक्षणों को स्वाभाविक रूप से ठीक कर देता है।
पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर जामुन आपको अतिरिक्त ऊर्जा देने में मदद करता है, प्रेगनेंसी में हाई ब्लड प्रेशर होना आम बात है, जामुन हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में आपकी मदद कर सकता है जामुन विटामिन ए से भरपूर होता है जो बच्चे की दृष्टि के विकास के लिए एक आवश्यक न्यूट्रिएंट होता है।
प्रेगनेंसी में जामुन का हाई मैग्निशियम कंटेंट समय से पहले प्रसव से बचने में बहुत बड़ी भूमिका निभाता है।


बालों के लिए फायदेमंद -

बालों के लिए भी जामुन खाने के फायदे हैं, जामुन के एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण आपके स्कैल्प पर बैक्टीरिया का इलाज कर सकते हैं, यह टॉक्सिंस को भी बाहर निकालता है और स्वस्थ बालों को विकसित करने में मदद करता है, आपके बालों की चमक बरकरार लंबे समय तक रह सकती हैं।


हड्डियों को रखे मजबूत -

जामुन में कैल्शियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है जो आपकी हड्डियों को मजबूत रखने में काफी मदद करता है अगर आपको नेचुरल तरीके से अपनी हड्डियों को कैल्शियम देना चाहते हैं तो आप जामुन का सेवन कर सकते हैं जामुन हड्डियों को मजबूत करने में मदद करेगा और आपको शरीर में कैल्शियम की कमी महसूस नहीं होगी। जामुन में ऐसे पोषक तत्व और भी पाए जाते हैं जो हड्डियों के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।

पाचन शक्ति को बेहतर करता है -

जामुन पाचन शक्ति को बेहतर बनाने के लिए फायदेमंद होता है इसको खाने से पाचन शक्ति बढ़ती है लेकिन इसका तरीका खाने का सही होना बहुत जरूरी है। जामुन और जामुन का बीज दोनों ही पेट की समस्या को दूर करने में काम आते हैं जितना जामुन पाचन शक्ति को बढ़ाता है उससे कई गुना ज्यादा जामुन कभी जो पेट की समस्या को दूर करने में अहम भूमिका निभाता है।


ओरल हेल्थ में मददगार -

जामुन को एंटीबैक्टीरियल गुणों के लिए जाना जाता है, जामुन आपके ओरल हेल्थ को लाभ पहुंचाता है, यह आपके दांतों को इंफेक्शन और खराब बैक्टीरियल से बचाता है, जामुन मसूड़ों और दांतों के लिए फायदेमंद होता है जामुन की पत्तियों में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जामुन मसूड़ों से निकलने वाले खून और इन्फेक्शन को फैलने से रोकता है आप जामुन की पत्तियों को सुखाकर और उनको पीसकर उसमें ब्रश भी कर सकते हैं अगर आपके गले में कोई समस्या है तो उसके लिए आप जामुन के पेड़ की छाल का काढ़ा बनाकर पी सकते हैं और माउथ अल्सर मसूड़े की सूजन के इलाज के लिए जामुन के रस से कुल्ला भी कर सकते हैं इससे पायरिया की समस्या दूर होती है साथ ही दांत के दर्द मैं राहत मिलती है।


आंखों के लिए फायदेमंद -

जामुन में विटामिन ए पाया जाता है जो आंखों के रोशनी के लिए फायदेमंद होता है, अगर आप जामुन खाते हैं तो आपकी आंखों की समस्या या आपकी आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद कर सकता है विटामिन ए आंखों की समस्या को दूर करने में जितना सक्षम है, अन्य और भी आपकी आंखों की समस्याएं दूर करने में जामुन सहायता करता है। जामुन हीमोग्लोबिन के लेबल में सुधार करता है और इसमें मौजूद आयरन रक्त को शुद्ध करने वाले एजेंट के रूप में कार्य करता है, ये त्वचा के लिए फायदेमंद होने के साथ-साथ आंखों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है, जामुन में कई तरह के मिनरल्स विटामिन सी और विटामिन ए होने के कारण आंखों की समस्या को दूर करने में काफी मददगार साबित होते हैं।


किडनी को स्वस्थ रखने में मददगार -

पथरी यानी किडनी स्टोन की समस्या भी आजकल बहुत कॉमन हो गई है, इसमें आराम दिलाने में भी जामुन बहुत फायदेमंद साबित होता है, ऐसा कहा जाता है कि पके हुए जामुन के फल को खाने से पथरी गलत कर निकल जाती है इसके साथ ही जामुन के 10 मिली रस में थोड़ा-सा सेंधा नमक मिला लें कुछ दिनों तक दिन में दो से तीन बार रोज पीने से यूरिनरी ट्रैक में फंसी हुई पथरी टूटकर पेशाब के साथ बाहर निकल जाती है।


शरीर को हाइड्रेट रखने में मददगार -

जामुन में पानी की मात्रा अच्छी होती है इसका तासीर ठंडा होता है जब भी आपका शरीर थकता है या पानी की कमी महसूस करता है ऐसे में आप जामुन खाते हैं तो आपको अंदर से ठंडक और पानी की कमी दूर हो जाती है इसमें ग्लूकोज होने की वजह से आपको एनर्जी लेवल भी पढ़ता हुआ दिखाई देता है जब भी आपको शरीर में पानी की समस्या या उनको उसकी कमी महसूस हो तो आप जामुन को खा सकते हैं यह शरीर के लिए नेचुरल तरीके से ग्लूकोज और हाइड्रेट करता है।


बेहतर ब्लड सरकुलेशन में मददगार -

जामुन खाने से ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहता है जामुन को सही तरीके से और सही समय पर अगर खाया जाए तो आप काव्य सरकुलेशन अच्छा रहेगा ऑक्सीजन स्तर अच्छा रहेगा। जामुन में ऐसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो बेहतर ब्लड सरकुलेशन में मददगार साबित होते हैं।


जामुन खाने से पहले और खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए ?

जामुन खाने से पहले और बाद में कुछ चीजों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है अगर आप कुछ ऐसी चीजें खा लेते हैं तो आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है जैसे कि जामुन खाने से पहले और खाने के बाद आपको दूध नहीं लेना चाहिए ।
जामुन खाने से पहले आपका पेट खाली नहीं होना चाहिए नहीं तो आपको समस्या हो सकती है इसलिए खाना खाने के बाद ही जामुन को खाएं।
जामुन खाने के तुरंत बाद पानी ना पिए।
जामुन खाने के बाद अचार डेयरी प्रोडक्ट नहीं खाने चाहिए।
जामुन खाने से पहले या बाद में किसी और फल का जूस साथ में या बाद में ना लें।
अगर यह सारी बातों पर ध्यान दिया जाए तो  आप कई समस्याओं से बच सकते हैं जैसे कि अपच, डायरिया, पेट दर्द, जलन, एसिडिटी जैसी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा जामुन खाने से पहले और बाद में यह छोटी-छोटी बातों पर ध्यान जरूर दें।



जामुन किसे नहीं खाना चाहिए -

जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है उन लोगों को जामुन का सेवन नहीं करना चाहिए।
जिन लोगों को रक्त के थक्के बनने की समस्या होती है उन लोगों को जामुन का सेवन नहीं करना चाहिए।


1 दिन में कितने जामुन खाना सही है -

1 दिन में जामुन का सेवन लगभग एक कप खाना स्वास्थ्य के लिए अच्छा है इससे ज्यादा खाने से पेट दर्द कि समस्या हो सकती हैं।

जामुन की तासीर कैसी होती है -

जामुन का सेवन गर्मियों और बरसातों में इसलिए किया जाता है क्योंकि इस की तासीर ठंडी और भरपूर मात्रा में रस होता है।


क्या रात में जामुन खाना अच्छा है -

जामुन को रात की बजाय अगर दिन में खाया जाए तो सेहत के लिए काफी अच्छे होते हैं इसलिए रात में जामुन खाना कभी-कभी दुष्प्रभाव भी देखने को मिल सकते हैं।


क्या जामुन सूजन को कम करते हैं -

जामुन में प्रचुर मात्रा में बायोएक्टिव योगिक होते हैं जो सूजन को रोकते हैं और प्रतिक्रियाशील ऑक्सीजन प्रजातियों को कम करते हैं।



जामुन खाने के बाद कितनी देर बाद पानी पीना चाहिए -

जामुन खाने के कम से कम आधा घंटे तक पानी नहीं पीना चाहिए ताकि किसी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े। और जामुन खाने के आधा घंटे तक जूस स्मूदी दूध जैसी चीजों का भी सेवन नहीं करना चाहिए।


जामुन खाने का सही समय कब है -

जामुन को आप दिन में कभी भी खा सकते हैं लेकिन खाली पेट नहीं खाना चाहिए खाना खाने के बाद इसका सेवन करना सही रहता है खाना अच्छे से डाइजेस्ट हो जाता है। आप जामुन के बीज का भी पाउडर बनाकर इस्तेमाल करने से कई समस्याएं दूर होते हैं।


सुबह सुबह खाली पेट जामुन खाने से क्या नुकसान है ?

अगर आप खाली पेट जामुन का सेवन करते हैं तो यह आपके पाचन शक्ति को खराब करता है जिससे पेट में दर्द गैस पेट फूलना अपच कब्ज आदि जैसी समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है।
अगर आप पहले से पेट संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं तो ऐसे में सुबह खाली पेट आपको जामुन का सेवन नहीं करना चाहिए । यह आपकी समस्या को और बढ़ा सकता है।


जामुन को खाली पेट क्यों नहीं खाना चाहिए -

जामुन का स्वाद हल्का खट्टा होने के कारण इसका सेवन खाली पेट या दूध पीने के बाद नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे एसिडिटी हो सकते हैं।


क्या हर रोज जामुन खाना सही है -

हर रोज जामुन खाना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। इसलिए हर रोज जामुन खाने से बचें हफ्ते में दो बार जामुन का सेवन कर सकते हैं लेकिन हर रोज जामुन खाने से कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जब पेट में एक ही चीज हर रोज जाती है तो पेट उसका रिएक्शन देने लगता है।


जामुन का स्वाद कैसा होता है -

जामुन एक रसदार फल होता है जिसका स्वाद तीखा और मीठा होता है इसके पकने की विधि पर निर्भर करता है इसको कैसा वातावरण मिला है, कैसा पानी मिला है, इस पर निर्भर करता है यह मुंह में तीखा व कसैला स्वाद भी छोड़ता है।


जामुन का असली नाम क्या है -

जामुन का वनस्पति नाम साईजाईजियम क्यूमिन ( Syzygium cumini ) है ।
यह अन्य नामों से भी जाना जाता है जैसे कि मालाबार प्लम, जावा प्लम, ब्लैक प्लम, या जंबोलन के रूप में जाना जाता है।



जामुन कौन से महीने में आते हैं -

जामुन गर्मियों के दिनों में बरसात के समय जून, जुलाई और अगस्त का महीने में आते हैं।



जामुन की लकड़ी पानी में डालने से क्या होता है ? -

अगर जामुन की लकड़ी के टुकड़े को टंकी में डाल दिया जाए तो पानी की टंकी में काई नहीं जमती और पानी सड़ता नहीं है । इसके अलावा पानी की टंकी को जल्दी-जल्दी साफ करने की जरूरत नहीं पड़ती इससे पानी साफ मिलता रहता है जो हमारी सेहत के लिए बहुत जरूरी है किसी प्रकार के कीटाणु बैक्टीरिया नहीं पनपते। पानी का इस्तेमाल करते समय पानी का साफ होना बहुत जरूरी है ।



क्या जामुन में शुगर होती है -

जामुन फल प्रकृति में अम्लीय और कसैला होता है, और इसका स्वाद मीठा होता है डायबिटीक लिविंग इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार पके फल में ग्लूकोज और फ्रुक्टोज प्रमुख शर्करा पाये जाते हैं ह खनिजों से भी भरपूर होता है और अन्य फलों की तुलना में कम कैलोरी प्रदान करता है ।


जामुन खाने से शुगर कम होता है क्या ? -

जिन लोगों को डायबिटीज है वह जामुन खा सकते हैं, क्योंकि इसमें कैलोरी कम होती है इसके अलावा जामुन में मौजूद पॉलिफेनोलिक तत्व डायबिटीज मैनेज करने में मदद करते हैं जामुन में कैलोरी कम होती है और यह फाइबर से भरपूर होते हैं।


जामुन खाने से गैस क्यों बनती है -

सुबह उठते ही पहली चीज जामुन खाना एसिडिटी और पेट दर्द की वजह बन सकती है इसलिए इसको खाना खाने के बाद ही खाना चाहिए, खाना खाने के बाद जामुन खाने से पेट में दर्द या गैस नहीं बनती।



Disclaimer : उपरोक्त बताई गई बातें अलग-अलग व्यक्तियों पर अलग अलग प्रतिक्रिया हो सकती हैं। 
इसीलिए इसका सेवन अपने शरीर की आवश्यकता अनुसार करें।






























 
 

 











Post a Comment

0 Comments