How to boost child immunity ?



बच्चों की इम्युनिटी और वायरस का सामना -

                       जैसा कि सब जानते हैं कि 1 साल से हम सब  वायरस  से लड़ ही रहे हैं। आजकल के समय में  चारों तरफ बैक्टीरिया वायरस का माहौल चल रहा है। ऐसे में अपने बच्चों को संभाल के रखना उनकी हेल्थ  पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। जैसा कि सब जानते हैं की यह वायरस अब तीसरे रूप में आने को तैयार है। हर किसी का कहना है कि यह वायरस काफी तेज और काफी मजबूती से लौट रहा है। लेकिन आज बात आ रही है बच्चों की अब यह वायरस बच्चों को भी नहीं छोड़ रहा ऐसे में बहुत जरूरी है। अपने बच्चों को सेफ रखना । बच्चों को ऐसे वायरस से दूर रखने के लिए डॉक्टर, गवर्नमेंट सब कह रहे हैं कि बच्चों को घर से बाहर ना जाने दें। वायरस का माहौल तो चल ही रहा है। साथ ही बरसात का समय जो चल रहा है ऐसे में बच्चे बहुत ज्यादा बीमार होते हैं। अगर इनके खान-पान से लेकर पूरी दिनचर्या पर ध्यान दिया जाए तो कई बीमारियों से बचाया जा सकता है। बच्चे अक्सर नादानी में उल्टा सीधा बहुत कुछ खा लेते हैं। अगर घर के बड़े बच्चों पर अच्छे से ध्यान दें तो बच्चों को bacteria virus से होने वाली कई गंभीर बीमारियों से बचाया जा सकता है।सबसे पहले बात आती है बच्चों की इम्युनिटी किस तरीके से मजबूत की जाए जिससे उनका शरीर ऐसी गंभीर बीमारियों से लड़ सके। जब बच्चे का शरीर मजबूत होगा तो कई बीमारियां छूकर लौट जाती हैं।लेकिन वहीं अगर बच्चे का शरीर कमजोर है तो कई छोटी से छोटी बीमारियां घर कर कर बैठ जाती हैं और बड़ा रूप ले लेती हैं। इसलिए बच्चों की सबसे पहले इम्यूनिटी पर ध्यान दिया जाए तो बच्चा बहुत सारी बीमारियों से दूर रहेगा। चलिए जानते हैं कि बच्चों की इम्यूनिटी किस तरह मजबूत की जाए।




बच्चों की पावरफुल हाई इम्युनिटी क्यों कमजोर होती जा रही है -

                     बच्चे अक्सर घर का खाना छोड़ कर बाहर की चीजों को खाना ज्यादा पसंद करते हैं लेकिन इन सब को खाने से बच्चों के अंदर कई ऐसी बीमारियां हो जाती हैं जो शायद उम्र भर रहती हैं इससे बच्चों के स्वास्थ्य पर ज्यादा असर पड़ता है। और यही कारण है कि बच्चों की इम्युनिटी कमजोर होना ।

                    बच्चे नहीं जानते कि वह क्या खा रहे हैं लेकिन घर के बड़े इस बात को बखूबी जानते हैं कि वह बच्चों को क्या खिला रहे हैं फिर भी हर कोई इस बात पर ध्यान नहीं देता। पहले के समय में रिश्तेदारों से लेकर घर वाले तक बच्चों के लिए एक हेल्दी चीज ही लेकर घर आते थे लेकिन अब यह नजरिया बदल चुका है। अब घर वाले हो या रिश्तेदार बच्चों के लिए सिर्फ चॉकलेट बिस्किट या पैकेट बंद चीजों का उपयोग ज्यादा करते हैं। बच्चे भी आजकल इन्हीं चीजों से बहुत खुश रहते हैं। जब बच्चे एक साल से लेकर 6 महीने पुराना कोई भी प्रोडक्ट खाते हैं तो उनकी स्वास्थ्य पर तो फर्क पड़ेगा ही। बच्चों को जितना हो सके बाहर की चीजों से दूर ही रखना चाहिए। कई ऐसे प्रोडक्ट जिसमें हानिकारक चीजें होने के कारण बच्चों पर बहुत ज्यादा स्वास्थ्य पर असर डालती हैं। जब घर की बनी हुई चीज 1 से 2 दिन पुरानी नहीं खा सकते तो बच्चों को बाहर की पैकेट बंद कोई भी चीज 1 साल पुरानी कैसे दे सकते हैं। क्योंकि जब बच्चे इनके आदी हो जाते तब बच्चों को घर का खाना टेस्टी नहीं लगता और बच्चा बाहर का खाने के लिए जिद करता है।

 कैसे मना करें अपने बच्चे को बाहर का खाना खाने के लिए ?

 बच्चे को बताएं सही और गलत -

                   किसी भी कंपनी से ज्यादा किसी भी टेस्ट से ज्यादा बच्चा सबसे पहले घर वालों पर विश्वास करेगा। जब बच्चे को सही और गलत बताया जाएगा तो बच्चा नहीं खाएगा बाहर की कोई भी ऐसी चीज जो उसके स्वास्थ्य के लिए अच्छी नहीं है। घर वालों को ही बच्चों को फेस कराना होगा कि तुम जो खा रहे हो वह तुम्हारी हेल्थ पर क्या असर डालेगा। अगर बच्चे को बताया जाए की इस प्रोडक्ट को बनाने में किन-किन चीजों का इस्तेमाल किया गया है और यह तुम्हारे स्वास्थ्य पर क्या क्या फर्क डालेगा इससे तुम्हें क्या फायदे होंगे और क्या नुकसान होंगे तो बच्चा जरूर समझेगा बच्चे को बताया जाए कि जो तुम खा रहे हो वह अन हेल्थी है लेकिन बच्चे को यह कोई नहीं समझाता और ना ही उसको यह बताया जाता है कि इस प्रोटेक्ट को बनाने में कितनी सारी ऐसी चीजों का इस्तेमाल किया गया है जो तुम्हारे स्वास्थ को बिगाड़ सकती है। 
                   जी हां बच्चे को सही और गलत पता होना चाहिए क्योंकि बच्चा जब खाता है तब वह सिर्फ यह देता है कि उसमें टेस्ट कितना है उसमें कितनी सारी उसके पसंद की चीजें हैं ? कई कंपनियां तो बच्चों के लिए पैकेट बंद प्रोडक्ट में कई टॉयज या कई गिफ्ट जैसी चीजों का इस्तेमाल करती हैं जिससे बच्चों का आकर्षण होना बनता है। इसी कारण बच्चे ऐसे प्रोडक्ट की तरफ खिंचे चले जाते हैं लेकिन जब बच्चों को सही और गलत का पता नहीं होता तो वह उस चीज का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं और उनकी स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। बच्चों को बताएं जो तुम खा रहे हो उससे तुम्हारे शरीर में कितने बदलाव हो सकते हैं और क्या-क्या परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है ? आने वाली कई बीमारियों को उनको देने से अच्छा है उनको सही और गलत का अनुभव कराया जाए। जब बच्चे आज के टाइम में इतने  इंटेलिजेंट हैं तो इन चीजों का उनको ज्ञान क्यों नहीं दिया जाता उनको क्यों नहीं बताया जाता कि कि जो तुम खा रहे हो उसे तुम्हारी हेल्थ पर बुरा असर पड़ेगा।


  बच्चों को दें पोस्टिक आहार जिससे होगी इम्यूनिटी मजबूत -

   बच्चों की इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए हम पूरे दिन की बात करेंगे और सिर्फ खानपान की ही नहीं बल्कि बच्चों की कैसी दिनचर्या होनी चाहिए किस तरीके से बच्चों को अच्छा स्वास्थ्य दे सकते हैं।

 🌇 Increase immunity by Sun 🌞


                  सबसे पहले बच्चे को सुबह 5:00 से 7:00 बजे तक की धूप लेने को कहें।  ऐसे समय में बच्चे बाहर तो जा नहीं सकते तो बच्चों को छत पर या बालकनी में बैठने या घूमने को कहें। इससे बच्चे को विटामिन डी मिलेगी जिससे बच्चों की इम्युनिटी पॉवर बढ़ेगी। सुबह की धूप में कई बीमारियों से लड़ने की क्षमता होती है जो बच्चों के लिए बहुत जरूरी है।



    Increase immunity by dry food 🥜🥥

                    बच्चों को सूखे मेवे खिलाने से शरीर में एनर्जी तो रहती है लेकिन क्या यह सूखे मेवे बच्चों को खिलाने का सही तरीका है? जी नहीं जब बच्चों को इस तरीके से सूखे मेवे खिलाते हैं तो वह अपना अच्छा असर नहीं दिखा पाते इसलिए बच्चों को सूखे मेवे हमेशा रात में पानी में गला कर रख देना चाहिए सुबह उठ कर उस सूखे मेवे को बच्चे को खिलाना चाहिए और साथ में उसका पानी भी पिला देना चाहिए इससे बच्चे को जल्दी से जल्दी एनर्जी मिलती है और सूखे मेवे की  पावर दोगुनी  बढ़ जाती है। जो बच्चों के स्वास्थ्य के लिए बहुत सही रहता है । आप चाहे तो सूखे मेवे को सुबह गर्म दूध में डालकर शाम तक रख दें ,जब तक मेवे अच्छे से गल  जाएंगे , अपने बच्चे को उन मेवे को दूध के साथ सोते टाइम दे दें। इससे बच्चे का पेट तो सही रहेगा ही साथ में बच्चे को कोई कमजोरी या कोई कब्ज की शिकायत भी नहीं रहेगी।


    🥦🥕🍋🥒  सब्जियों का सूप 🍅

                    बच्चों को सब्जियों का सूप देना चाहिए। सब्जियों में कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो बच्चों की इम्युनिटी को बढ़ाते हैं। बच्चों को कभी भी बाहर का readymade soup ना दें। हमेशा अपनी किचन से तैयार किए गए सब्जियों के सूप को ही बच्चों को खाने को दें। लेकिन हमेशा इस बात का ध्यान जरूर रखना चाहिए कि आप कौन सी सीजन की सब्जियों का सूप दे रहे हैं। जी हां इस बात का बहुत फर्क पड़ता है कि आप अगर सीजन की सब्जियों का सूप  नहीं दे रहे हैं  तो बच्चे के स्वास्थ्य पर गलत असर पड़ सकता है। इसलिए ध्यान रहे कि जो सीजन में सब्जियां आ रही है उसका ही सूप बनाकर बच्चों को दें। अगर बच्चे घर का सूप  पसंद नहीं कर रहे हैं तो उस को स्वादिष्ट बनाने के लिए उसमें कुछ अपने घर के बने हुए मसाले का इस्तेमाल कर सकतीं हैं। जैसे कि सिर्फ घर का जल जीरा मसाला, मैगी मसाला, गरम मसाला, काली मिर्च पाउडर इत्यादि।
                       घर के शुद्ध मसाले किस तरह से बनाने हैं , उसको बनाने की  विधि  के बारे में  आप मेरे फूड ब्लॉग को देख सकती हैं  जिसमें कोई भी केमिकल का इस्तेमाल किये बिना आप मसाले किस तरह बना सकती हैं । यह मसाले बच्चों के स्वास्थ्य पर कोई बुरा असर नहीं डालते हैं। वहां बच्चों केे स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कई ऐसी रेसिपी बताई गई हैं जो बच्चोंं के स्वास्थ्य को कोई हानि नहीं पहुंचाती हैं।

    🍉🍊🍍🍏🍇फलों से करें बच्चों की इम्युनिटी मजबूत🥝🍓🥑🍌🍎


                       बच्चों को फलों का जूस देनेे की बजाए फल खाने की क्योंकि फल में भरपूूर मात्रा फाइबर होता है जो  बच्चों के लिए बहुत जरूरी है । बच्चे को खट्टेेे फल जरू दें। खट्टे फल में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से  युक्त होतेे हैं। इससे बच्चों का इम्यूनिटी मजबूत होती है। फल हमेशा ताजे और नार्मल टेंपरेचर के ही खाने चाहिए। बच्चे को कभी खाली पेट कोई भी फल खाने को ना दें। मौसमी फलों का ही चयन करना चाहिए।



    सलाद -

                    बच्चों के खाने में सलाद को जरूर शामिल करें क्योंकि जो कच्ची सब्जियां बीमारियों से लड़ने के लिए शक्ति देती है वह पक्की हुई सब्जियां नहीं दे पाती क्योंकि उसमें सारे पोषक तत्व चलकर खत्म हो जाते हैं इसलिए अपने बच्चे को ज्यादा से ज्यादा सलाद खाने के लिए बोले और खिलाएं।

  दाल -

                    बच्चे को हर रोज दाल का सेवन जरूर कराएं इससे बच्चे को प्रोटीन, फाइबर, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, जिंक और पोटेशियम प्रचुर मात्रा में होता है। जो बच्चे को कई बीमारियों से लड़ने की ताकत देती है दाल। अगर आपका बच्चा दाल पसंद नहीं करता तो उसको किसी ना किसी रूप में डाल देते जरूर रहे जरूरी नहीं है कि बच्चा पकी हुई दाल ही खाए आप चाहे तो उसकी और दूसरी रेसिपी भी बना सकती हैं। सबसे जरूरी है बच्चे को दाल का सेवन कराना।जब बच्चा दाल से बनी हुई चीजों का सेवन करने लगेगा तो उसकी इम्यूनिटी अपने आप से मजबूत हो जाएगी।


 हरे पत्तेदार सब्जियां-

                     बच्चे की इम्युनिटी बढ़ाने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन जरूर कराएं। हरे पत्तेदार सब्जियां संक्रमण से बचाती हैं और बच्चों को एनर्जी से भर देती हैं। हरी सब्जियां बच्चों को खिलाने के लिए आप चाहे तो उनका पराठा भर कर दे सकती हैं । जो बच्चों को बहुत पसंद आते हैं। हरी पत्तेदार सब्जियों से और भी कई मजेदार रेसिपी बनती हैं जो बच्चों को काफी पसंद आती हैं आप उनको भी खिला सकती हैं। लेकिन इसमें सिर्फ घर की चीजों का ही इस्तेमाल करें। 

हल्दी वाला दूध -

                     बच्चे को रात में सोने से पहले हल्दी वाला दूध जरूर दें। हल्दी वाला दूध कई बीमारियों से बचाव करता है। हल्दी वाला दूध बनाने के लिए उसमें सिर्फ हल्दी ही नहीं उसमें एक चम्मच शहद जरूर डालें जिससे हल्दी वाले दूध का स्वाद बढ़ जाएगा और बच्चा अच्छे से पिएगा।

गुनगुना पानी -

                        अपने बच्चे को गुनगुना पानी जरूर पिलाएं अगर आपका बच्चा पूरे दिन गुनगुना पानी नहीं पी सकता तो उसको सुबह-शाम पीने को जरूर दें जिससे बच्चे की इम्युनिटी तो मजबूत होगी ही साथ में कई ऐसी बीमारियां जो बच्चों को परेशान करती हैं वह नहीं करेंगीं और बच्चे का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
     

    बच्चे को अभी बीमारी के मौसम में यह सब बिल्कुल भी खाने को ना दें। इसे खाने से आपके बच्चे का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। और ऐसे वायरस बीमारी वाले टाइम पर यह सब खाने से आपके बच्चे की इम्युनिटी कमजोर हो सकती है जो ऐसी बीमारियों से लड़ने में दिक्कत कर सकती हैइसलिए अपने बच्चों को यह सब खाने को बिल्कुल भी ना दें 🙅
     

         
                                     

     
                       कैसे बनाएं बच्चों के लिए घर के शुद्ध मसाले जो बच्चों को बहुत पसंद आते हैं। जैसे की मैगी मसाला सांभर मसाला कोकोनट मसाला और भी कई अन्य मसाले और बच्चों के मन भाने वाली रेसिपी जूस सूप आदि तो आप मेरे फूड ब्लॉग को देख सकते हैं।
























Post a Comment

0 Comments