संतरे का शरबत

संतरे का शरबत  

                🍊संतरे के शरबत में विटामिन सी और खनिज पाए जाते हैं। जैसे- जिंक, आयरन, विटामिन सी, 🍊 संतरे के सेवन से  immunity system मजबूत बनता है। 🍊संतरे का शरबत या जूस पेट के लिए बहुत लाभदायक होता है। 🍊संतरे का जूस या शरबत में  काली मिर्च मिलाकर लेने से गैस की समस्या दूर रहती है।🍊 संतरा स्किन और बालों के लिए बहुत गुणकारी फल है।🍊 संतरे का इस्तेमाल पूरे भारत में होता है। 



🍊संतरे के शरबत की सामग्री -

   1 किलो संतरे 🍊
   1 कप चीनी या 🍯 शहद
   1 नींबू 🍋
    स्वाद अनुसार काली मिर्च
    स्वादानुसार काला नमक
    3 कप पानी



      

     संतरे का शरबत बनाने की विधि - 

      🍊संतरे का शरबत दो तरीके से बनाया जा सकता है।🍊 संतरे का पल्प वाला शरबत और संतरे का बिना पल्प वाला शरबत । 
        🍊संतरे को अच्छे से साफ करके मिक्सी में पीस लें। अगर आप संतरे का पल्प वाला शरबत बनाते हैं तो एक बर्तन में 1 कप चीनी 3 कप पानी डाल कर गर्म होने रख दें। जब चीनी अच्छे से घुल जाए। और पानी  2 कप रह जाए तब चीनी वाले पानी में🍊 संतरे का पिसा हुआ pulp सहित मिक्स कर लें। अब उसने एक से दो कप पानी मिक्स कर दें। अब इसको अच्छे से गर्म करें और ठंडा होने के बाद किसी एयर टाइट बोतल में भर कर फ्रिज में रख दें। 🍊ऑरेंज शरबत तैयार है। 
         अगर आप बिना पल्प वाला ऑरेंज शरबत बनाना चाहते हैं तो उसके लिए जो मिक्सी में संतरे को ग्राइंड किया था। उसको एक barik  छलनी से बर्तन में छान लें। जब उसका जूस निकल आए। तब उस juice को चीनी वाले गर्म पानी में डाल देना है और  इसमें 2 कप पानी डालकर अच्छे से गर्म करके गैस को बंद कर दें और ठंडा होने के बाद एक बोतल में भरकर फ्रिज में रख दें। यह ऑरेंज शरबत लगभग 5 दिन चल जाता है। जब भी मन करे 🍊ऑरेंज का शरबत पीने का तब एक गिलास पानी में 2 से 5 छोटी चम्मच 🍊 ऑरेंज शरबत डाल नींबू , काली मिर्च , और काला नमक डाल कर 🍊ऑरेंज शरबत का मजा लें। यह शरबत बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए हेल्दी और पौष्टिक तत्व से भरा हुआ energy drink है।

























Post a Comment

0 Comments