खाली पेट चाय पीने के नुकसान

 क्या आप भी खाली पेट☕ चाय पीते हैं तो हो जाइए सावधान ?

            पुराने समय से चाय के बहुत बड़े बड़े शौकीन  हैं। लोगों को  चाय बहुत लुभाती है लेकिन इसके कई साइड इफेक्ट (side effect)  भी हैं। पुराने समय में सुबह की चाय बोला करते थे लेकिन आज के समय में उसका नाम बदल दिया गया है आज के समय में उसको बेड  टी बोलते हैं ,बेड टी  का मतलब सुबह आंख खुलते ही चाय का कप हाथ में होना अब जब हमारा शरीर उसी का आदी होने लगता है तो हमें उसके बिना रहना मुश्किल हो जाता है। कुछ लोग तो यह भी कहते हैं की अगर हमें बेड  टी ना मिले, तो हमारे सिर में पूरे दिन दर्द रहता है और शरीर थका थका महसूस होता है। लेकिन यही सुबह की बुरी आदत हमारे शरीर को बहुत सारी बीमारी को निमंत्रण देती है। 
            आपको क्या लगता है कि  सुबह की चाय लेना, यह अच्छी और हेल्दी आदत है ?  कुछ शोध के अनुसार पता चला है कि सुबह उठ कर खाली पेट चाय लेने से कई नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।







खाली पेट☕ चाय क्यों नहीं पीनी चाहिए ?


            सुबह खाली पेट चाय पीना खास तौर पर गर्मियों में फायदे की जगह नुकसान करती है क्योंकि चाय में कैफ़ीन होता है और इसमें एल - थायनिन  एवं  थियोफाइलिन ( theophylline ) भी होता है जो हमारे शरीर को उत्तेजित करने का काम करता है। कुछ लोगों को ब्लैक टी पसंद आती है तो कुछ लोगों को दूध वाली चाय लेकिन यह आपकी सेहत को बिगाड़ भी सकती हैं और इसमें पड़ी चीनी आपका मोटापा भी बढ़ा सकती है। अगर आप बहुत ज्यादा चाय पीने के शौकीन है तो। यह चाय पेट की सतह को नुकसान पहुंचाती है। जिससे पेट में कई परेशानियां बढ़ जाती हैं।


  खाली पेट☕ चाय पीने से नुकसान क्या क्या है ? 

               ज्यादातर लोगों का यह मानना है कि ब्लैक टी हमारी सेहत के लिए बहुत अच्छी होती है लेकिन इसका ज्यादा सेवन करने से यह हमारे शरीर को नुकसान करती है वजन कम करने वाले इसका ज्यादा सेवन करने लगते हैं जिससे उनको लाभ की जगह हानि होना शुरू हो जाती है क्योंकि ज्यादा ब्लैक टी से पेट फूलना शुरू हो जाता है और भूख कम लगती है जिससे शरीर मैं कमजोरी हो जाती है।

           ☕  खाली पेट चाय पीने से बाइल जूस की प्रक्रिया गड़बड़ा जाती है जिससे आपको जी घबराना या घबराहट जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

        ☕    बहुत से लोग सुबह उठकर दूध वाली चाय लेना पसंद करते हैं लेकिन खाली पेट दूध वाली चाय पीने से जल्दी थकान होना शुरू हो जाती है और चिड़चिड़ापन भी बढ़ जाता है।

        ☕     कई चाय के शौकीन चाय को बहुत स्ट्रांग बनवा कर पीते हैं ज्यादा स्ट्रांग चाय सेहत के लिए बिल्कुल अच्छी नहीं होती। स्ट्रांग चाय पीने से अल्सर का खतरा बढ़ जाता है और यह पेट में कई ऐसी सतहों  पर जख्मी कर देती है जिससे पेट में कई बीमारियां और भी बढ़ने की आशंका हो जाती है।

       ☕     बार-बार चाय गरम करके पीने से पेट में कई समस्याएं जन्म लेते हैं जैसे कि पेट में एसिड बनना और अनिद्रा, डिप्रेशन जैसी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

       ☕     ज्यादा चाय पीने से पाचन शक्ति तो खराब होती ही है साथ ही आयरन की कमी के कारण रोग प्रतिरोधक क्षमता में कमी आती है।

          ☕  ज्यादा चाय के सेवन से पेशाब में यूरिक Acid  बढ़ा देती है जिससे गठिया या जोड़ों में सूजन बढ़ सकती है और यह एनीमिया की प्रॉब्लम को भी बढ़ा सकती है।

         ☕   अगर आपको  blood pressure जैसी समस्या है तो आप चाय से दूरी बनाकर रखें क्योंकि चाय का सेवन करने से ब्लड प्रेशर बढ़ता है।

        ☕    खाली पेट चाय पीने से बॉडी में प्रोटीन और न्यूट्रिएंट्स का ऑब्जर्वेशन कम हो जाता है।

      ☕      खाली पेट चाय पीने से पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर की संभावना हो सकती है।

         ☕   चाय में कैफ़ीन एल थायनिन और theophylline  (थियोफाइलिन ) होता है। इससे खाली पेट चाय पीने से अपच हो सकती है।

         ☕   अदरक वाली चाय खाली पेट पीने से गैस की problem कर सकती है।

  

☕ चाय बनाने का सही तरीका -

       ☕    चाय बनाने वाले पानी को ज्यादा ना उबालें दो से तीन मिनट से ज्यादा पानी उबालने से पानी का ऑक्सीजन कम हो जाता है जिससे चाय स्वादिष्ट नहीं बनती और कसैली हो जाती है।

      ☕     चाय बनाते समय ठंडे पानी में चाय की कोई भी सामग्री ना डालें। जब पानी अच्छे से गरम हो जाए तब ही उसमें चाय पत्ती या अन्य सामग्री डालें। और उसको 5 मिनट के लिए ढक कर रख दें। 5 मिनट बाद दूध डालकर उबाल लें। इससे चाय का रंग और फ्लेवर अच्छा निकल कर आता है।

        ☕   Black  tea या दूध वाली चाय बनाने के लिए ज्यादा तापमान की जरूरत होती है। इसलिए आयरन tea pot का इस्तेमाल करें या आप मिट्टी का बर्तन भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

         ☕ चाय पत्ती दूध और शक्कर को एक साथ उबालकर चाय नहीं बनानी चाहिए। पहले पानी उबालें फिर चाय पत्ती आखिर में दूध डालें। ऐसा करने से चाय तो स्वादिष्ट बनती ही है साथ में उसको पीने से ज्यादा हानि नहीं पहुंचती ।

      ☕    कई लोग चाय में नमक डालकर पीते हैं जो सही नहीं है ।  यदि चाय में नमक पड़ा हुआ हो और यदि  वह चाय थोड़ी देर रखी रह जाए तो वह जहर के समान हो जाती है और फायदे की जगह नुकसान कर देती है। इसलिए चाय मैं कभी नमक का इस्तेमाल ना करें ।
 
 

   

  
     

















Post a Comment

0 Comments