गुनगुने पानी के फायदे

                                   
                                 कई बार लोगों से सुना होगा कि गुनगुना पानी पीना चाहिए लेकिन इसके क्या फायदे हैं और क्या सच में इससे कुछ बेनिफिट मिलता है।आज में आपको  बताने जा रही हूं कि गुनगुने पानी से कितनी सारी बीमारियों को दूर कर सकते हैं। इसे अनदेखा बिल्कुल ना करें। जब कई बीमारियां आसपास भटकने लगती हैं। तब यह सोचकर हम उसे इग्नोर कर देते हैं कि यह छोटी-छोटी बीमारियां हमारा भला क्या बिगाड़ सकती हैं। लेकिन वही छोटी-छोटी बीमारियां मनुष्य के शरीर में जब बड़ी होने लगती हैं। तब बहुत कुछ बिगाड़ सकती हैं। इसलिए इनको बुरा करने से पहले व्यक्ति को पहले ही सोच लेना चाहिए कि यह छोटी-छोटी बीमारियां अगर घर कर गई तो यह शीघ्र  नहीं जाती। हां मनुष्य इन बीमारी को शरीर में आने से पहले रोक जरूर सकता है। प्रकृति ने हमें बहुत कुछ दिया है। हमें जीवन जीने के लिए लेकिन प्रकृति की दी हुई चीजों का इस्तेमाल कम दुरुपयोग ज्यादा करते हैं। चलिए जानते हैं प्रकृति का दिया हुआ एक ऐसा अनमोल तोहफा पांच तत्वों में से एक जिसका नाम है पानी। तो जानते हैं कि कैसे पानी से छोटी-छोटी बीमारियों को दूर करना है।




   एक गिलास गुनगुना पानी -

      🥤 अगर रात में सोने से पहले एक गिलास गुनगुना पानी पी लिया जाए तो स्किन तो अच्छी रहती है, साथ में नींद अच्छी आती है।

      🥤 शरीर में पानी की कमी के कारण डिप्रेशन जैसी समस्या हो जाती है। रात में एक गिलास गुनगुना पानी पीने से डिप्रेशन जैसी समस्या तो दूर होती है और मूड भी अच्छा रहता है।

      🥤 अगर आप चाहते हैं नेचुरल तरीके से अपने शरीर का टॉक्सिन बाहर निकालना कोई दवाइयों का सहारा ना लेना पड़े तो रात में सोने से पहले एक गिलास गुनगुना पानी जरूर पीएं इससे टॉक्सिन तो बाहर निकलते ही हैं। और blood circulation भी अच्छा रहता है।

      🥤 रात का खाना दिन के मुकाबले अच्छे से डाइजेस्ट नहीं हो पाता जिससे पेट में कई प्रॉब्लम हो जाती हैं । जैसे - कब्ज रहना, पेट फूलना, पेट में दर्द होना, या फिर गैस जैसी प्रॉब्लम हो जाना इन सब से छुटकारा पाने के लिए रात में एक गिलास गुनगुने पानी को जरूर पिएं ।

     🥤 सबने सुना होगा कि पानी पीने से weight loss होता है। अगर आप अपना वजन तेजी से कम करना चाहते हैं तो सुबह और शाम गुनगुना पानी पीना शुरू कर दीजिए। इससे वजन बहुत जल्दी कम होता है। और कोई कमजोरी भी नहीं होती।

     🥤 सर्दियों के दिनों में अक्सर सर्दी जुकाम गले में कफ जैसी समस्या आम है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं की बात बात पर दवाइयों से अपने आप को चारों तरफ से घेर लें । अगर ऐसी समस्या है तो एक गिलास गुनगुना पानी दिन में कई बार लेने से बिना दवाइयों के हम इस समस्या को दूर कर सकते हैं।

     🥤 महिलाओं को अक्सर period ke time per कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पेट में दर्द सिर में दर्द कमर में दर्द और पूरे शरीर में कमजोरी महसूस होना ऐसे टाइम पर अगर आप दवाइयों का सहारा लेती हैं तो यह पीरियड साइकिल के लिए अच्छा नहीं है। ऐसे टाइम पर सुबह शाम गुनगुना पानी पीने से कई परेशानियों को दूर कर सकते हैं।

     🥤   बालों में dandruff  होना या बालों की नेचुरल शाइनिंग नहीं रही हो तो रात में सोने से पहले एक गिलास गुनगुना पानी पीने से सिर में डैंड्रफ नहीं रहेगा और बालों में नेचुरल शाइनिंग वापस आ जाती है।

     🥤 अगर चेहरे पर किसी भी तरह के दाग धब्बे या मुहासे जैसी समस्या है। तो दिन में ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं। पूरे दिन भर गुनगुना पानी पिएं तो अच्छा है, नहीं तो सुबह शाम गुनगुना पानी जरूर पिएं। इससे चेहरे के दाग धब्बे पिंपल तो खत्म होते ही हैं  साथ में  चेहरे पर natural shining भी बनी रहती है।

    🥤  गुनगुना पानी पीने से किडनी स्वस्थ रहती हैं। और उनकी सारी गंदगी बाहर निकल जाती है। यानी कि गुनगुना पानी किडनी के लिए क्लींजिंग का काम करता है।

     🥤 गुनगुना पानी joints pain के लिए दवाई जैसा काम करता है। अगर हर रोज सुबह शाम गुनगुना पानी पिया जाए तो गठिया जैसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा । क्योंकि गुनगुना पानी joints को साफ रखता है और मजबूती देता है।

      🥤 अगर किसी को सांस लेने में परेशानी है तो गुनगुना पानी पीने से यह समस्या दूर हो जाती है क्योंकि गुनगुना पानी फेफड़ों को मजबूती देता है और साफ करता है। जिससे फेफड़े मजबूत होते हैं और सांस लेने में दिक्कत नहीं होती।
       
      🥤  अगर कोई व्यक्ति हर रोज गुनगुने पानी का सेवन करें तो उसे भविष्य में कई बीमारियों का सामना करना ही नहीं पड़ेगा ।

       🥤 तो देखा प्रकृति ने हमें पानी के रूप में कितना बड़ा वरदान दिया है। इसको अच्छे से समझिए और इससे लाभ उठाइए। अपनी कई बीमारियों को नेचुरल तरीके से ठीक कीजिए और स्वस्थ रहिए।
    
           

































Post a Comment

0 Comments